फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-गली बिक रहा हादसे का सबब छोटा गैस सिलेंडर

Thu, 28 Apr 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहराइच में बाजार में दुकानाें पर बिक रहे रीफिलिंग किए हुए छोटे गैस सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहराइच। छोटे गैस सिलेंडर शहर से लेकर गांवों तक हर गली में धड़ल्ले से बिक रहे हैं। मानक के विपरीत बने इन सिलेंडर में रीफिलिंग का धंधा भी जोरों पर है। सहालग में तो दुकानदारों की चांदी है।
विज्ञापन


बाराबंकी में छोटे गैस सिलेंडर से ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इसके हादसे ने सभी को हिला दिया है लेकिन अब तक बहराइच जिला प्रशासन की नींद नहीं टूटी। यहां परवान चढ़े इस धंधे पर लगाम लगाने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।  

बहराइच की 36 लाख की आबादी पर लगभग 42 गैस एजेंसियां हैं। इनमें जिला स्तर और कस्बों की एजेंसियां शामिल हैं। उपभोक्ताओं की संख्या भी 1.60 लाख के आसपास हैं। लेकिन इंडेन, भारत, हिंदुस्तान कंपनी की इन एजेंसियों द्वारा बहराइच में तीन और पांच किलो के सिलेंडर की बिक्री नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


14.5 किलो के घरेलू सिलेंडर और 19 किलो के व्यवसायिक सिलेंडर का ही आवंटन हुआ है। इसके बावजूद घर-घर में तीन और पांच किलो के बिना मानक के सिलेंडर मौजूद मिल जाएंगे। कारण शहर और कस्बों में इस समय मिनी गैस सिलेंडर की लगभग 400 दुकानें सजी हैं।

इन दुकानों पर 600 से 800 रुपये में तीन से पांच किलो के सिलेंडर आसानी से मुहैया हो रहे हैं। दुकानों के पास न तो गैस सिलेंडर बिक्री का लाइसेंस है न ही रीफिलिंग का इन गैस सिलेंडरों को हल्के लोहे की चद्दर से बनाया जाता है। ऐसे में तनिक सी गर्मी पाकर सिलेंडर कभी भी फट जाते हैं। 


छोटे गैस सिलेंडर की नहीं है डिमांड, हैं सिर्फ 25 उपभोक्ता

इंडेन गैस एजेंसी पांच साल पहले तीन किलो व पांच किलो गैस के सिलेंडर जारी करती थी लेकिन इन सिलेंडरों की रीफिलिंग में दिक्कत होती थी। आम आदमी को बाजार में आसानी से सस्ते सिलेंडर मिल जाते थे, जिसके चलते इंडेन गैस ने अपने छोटे सिलेंडर वापस ले लिए।

लेकिन, 25 उपभोक्ता अभी भी हैं। कभी-कभार ही उनकी बुकिंग होती है। इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर रामचंदर ने बताया कि पांच लीटर गैस के सिलेंडर गरीब उपभोक्ताओं को देने का नियम बनाया गया था लेकिन बड़े सिलेंडर आने के बाद डिमांड न के बराबर है। 

बिना आईएसआई मार्का के होती है बिक्री

बाजार में खुलेआम बिक रहे गैस सिलेंडरों की बिक्री पूरी तरह मानक के विपरीत है। न तो इन पर आईएसआई मार्का है न ही इन सिलेंडरों की खरीद पर दुकान से पर्ची मिलती है। अवैध तरीके से व्यवसाय हो रहा है। 

एजेंसी से खरीदें तो इस भाव में मिलेगा सिलेंडर

इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर रामचंदर ने बताया कि पांच किलो गैस के सिलेंडर के आवंटन के लिए 350 रुपये सिक्योरिटी जमा की जाती है। रीफिलिंग के लिए 207 रुपये 50 पैसे अदा करने होते हैं। 

चलाएंगे अभियान, होगी धड़पकड़

बाजार में बिक रहे गैस सिलेंडर मानक के विपरीत हैं। बाराबंकी की घटना दिल दहलाने वाली है। छोटे गैस सिलेंडरों के अवैध व्यवसाय पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसकी कार्य योजना बनाई जा रही है। 
विज्ञापन

- वीपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें