फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराल में दबंगों ने तोड़ डाले 15 घर, तनाव

Thu, 28 Apr 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
dabang - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बराल गांव में पट्टे की जमीन पर बने 15 घरों को दर्जनभर लोगों ने तोड़ डाला। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। दो समुदायों के बीच का मामला होने से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गरीब व दलित वर्ग के लोगों को घर बनाने के लिए जमीन का पट्टा बनाकर दिया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को करीब एक दर्जन लोगों ने अचानक हमला कर घरों को तोड़ना शुरू कर दिया।

इनका कहना था कि उनकी खेत पर कब्जा कर यह घर बनाए गए हैं। उधर, पीड़ित हेमलता, महेंद्र, सनी, गजेंद्र, गौतम, संजय, धर्मपाल, अमित, मोहन आदि का कहना है कि पूर्व प्रधान रामवीर ने उन्हें पट्टे पर यह जमीन दी थी। जिस पर उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई से घर बनाया था।
विज्ञापन


मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण पुलिस सतर्क है। स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए है। इस मामले में पुलिस ने मकान तोड़ने वाले चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। उधर, पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें