फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली से खरीदकर लाई युवती का फिर सौदा

Fri, 18 Sep 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। बहराइच में फिर एक युवती खरीद-फरोख्त हुई। रायबरेली से 30 हजार में खरीदकर लाई गई युवती का बौंडी निवासी युवक ने यहां 50 हजार में सौदा तय कर दिया। युवती के विरोध करने पर उसे लाठियों ने पीट दिया।
विज्ञापन


गुरुवार रात भागी युवती ने नदी पार कर ग्रामीणों को आपबीती सुनाई तो पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने पीड़िता को एक होमगार्ड के घर शरण दिलाई है। सुबह पुलिस टीम ने युवक की तलाश में दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।

घाघरा के उस पार स्थित बौंडी के अहिरनपुरवा गांव निवासी करिया प्रसाद 15 दिन पहले  रायबरेली शहर से सटे एक गांव की 32 वर्षीय युवती को 30 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। उसने युवती से शादी करने की बात कही थी लेकिन घर में 15 दिन पत्नी के रूप में रखने के बाद करिया ने 50 हजार रुपये में उसका सौदा गांव के एक युवक से तय कर दिया।
विज्ञापन


इसकी भनक गुरुवार शाम जब युवती को लगी तो उसने विरोध किया। इस पर करिया ने लाठियों से उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। देर रात किसी तरह युवती भाग निकली। उसने तट पर लगी नाव के नाविकों को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर नाविकों ने उसे नदी पार करा दिया। इस पार आकर युवती ने ग्रामीणों से मदद मांगी।

बेलहा-बेहरौली तटबंध पर रह रहे ग्रामीणों ने पूरे मामले से बौंडी पुलिस को अवगत कराया। थानाध्यक्ष बीके यादव ने रात में ही मौके पर पहुंचकर युवती से पूछताछ की फिर कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे थाने के होमगार्ड दिनेेश सिंह के रानीबाग गांव स्थित घर पर शरण दिला दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने जो बातें बताई हैं, उसके आधार पर एक पुलिस टीम नदी के उस पार रवाना की गई है लेकिन आरोपी भाग निकला है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें