आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। काफी देर तक गिड़गिड़ाने के बाद अजय को
इस हिदायत के साथ छोड़ दिया गया कि सेलफोन का पता नहीं लगा, तो पुलिस से
पकड़वा दिया जाएगा। पिटाई से घायल किशोर का पिता शुक्रवार सुबह में कोतवाली
पहुंचा। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से भी अवगत कराया। बताया कि आरोपियों
ने अजय के साथ अमानवीय व्यवहार किया। इधर, दरोगा एके सिंह ने बताया कि
सच्चाई का पता लगाने के लिए दोपहर में सिपाहियों को मौके पर भेजा गया,
लेकिन कोई नहीं मिला। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।