फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के नागरिकों का रुपईडीहा थाने पर प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी द्वारा स्मैक के साथ पकड़े गए नेपाल के युवक को सीमावर्ती जैसपुर गांव के लोग निर्दोष बता रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में शनिवार को युवक के परिवारीजनों ने गांव के लोगों के साथ रुपईडीहा थाने पहुंचकर एसएसबी की कार्रवाई को फर्जीवाड़ा बताकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

रुपईडीहा थानाध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच की बात कहकर किसी तरह लोगों को समझाया। उधर, एसएसबी के अधिकारी स्मैक बरामदगी को सही कार्रवाई बता रहे हैं।

रुपईडीहा पुलिस एसएसबी द्वारा सौंपे गए आरोपी को हिरासत में रखकर जांच शुरू कर दी है। अभी उसे न्यायालय पर नहीं भेजा गया है।

रुपईडीहा में सीमा पर शुक्रवार सुबह एसएसबी जवानों ने जैसपुर निवासी अबरार अहमद को 30 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा था।

लिखापढ़ी के बाद उसे रात में रुपईडीहा पुलिस को सौंप दिया गया था। रुपईडीहा पुलिस अबरार को न्यायालय द्वारा जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी थी तभी आरोपी की पत्नी जरीना व रिश्तेदार ताजबाबू जैसपुर गांव निवासी ग्रामीणों के साथ रुपईडीहा थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


सभी ने फर्जी तरीके से अबरार को स्मैक के मामले में पकड़ने का आरोप लगाते हुए एसएसबी की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। रुपईडीहा थाने पर सभी ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष छोटक यादव ने ग्रामीणों को न्याय दिलाने की बात कहकर शांत किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय पर प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय द्वारा इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।

वहीं, रुपईडीहा आउटपोस्ट के सहायक सेनानायक विपिन शर्मा का कहना है कि जब गांव के लोग भी अपराधी को संरक्षण देंगे तो सुरक्षाकर्मियों का मनोबल कैसे सुरक्षित रहेगा।

हमारे सामने हुई बरामदगी फर्जी नहीं कार्रवाई

एसएसबी सातवीं वाहिनी के डिप्टी कमाडेंट बीपी जोशी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 30/5 के निकट गश्त कर रहे एसएसबी के जवानों ने भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय अबरार को पकड़ा। उसकी मेरे सामने तलाशी ली गई।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। हम भला किसी नागरिक को फर्जी क्यों फंसाएंगे। अपराधी को छुड़ाने के लिए सीमावर्ती नेपाल के जैसपुर के लोग उसका पक्ष ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें