फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर से फंसकर बालक की मौत

Wed, 02 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजारनपुरवा में बुधवार को रोटावेटर में फंसने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक ट्रैक्टर में बैठकर चालक के साथ अपना खेत जोतवा रहा था। घायल बच्चे को लेकर परिवारीजन बहराइच जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बदला चौकी अंतर्गत बंजारनपुरवा निवासी माजिद (10) पुत्र मुन्ना थाना क्षेत्र के ही बनकटी निवासी नफीस के ट्रैक्टर से बुधवार को अपना खेत जोतवाने गया था। रोटावेटर से खेत जोतते समय नफीस ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि माजिद ट्रैक्टर पर ही बैठा था।

खेत की जोताई कराते समय माजिद अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। रोटावेटर में फंसने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल माजिद को निजी संसाधन से जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान माजिद की मौत हो गई। मौके पर पहुंची बहराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद नफीस ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। इस मामले में मृतक के पिता मुन्ना की ओर से बदला चौकी प्रभारी नियाज अहमद को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें