स्योहारा क्षेत्र के आदोपुर धुंधली में छेडछाड़ को लेकर हुए पथराव के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में किशोरी के साथ छेड़छाड़ को लेकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
थाना क्षेत्र के आदोपुर धंुधली गांव में मंगलवार रात एक व्यक्ति के घर में पड़ोस की किशोरी (13 वर्षीय) टीवी पर फिल्म देख रही थी। किशोरी का कहना है कि उसके ही कुटुंब के एक युवक और दो अन्य ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह बंद करके छत पर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर उसके के परिवार की महिलाएं आ गईं। उस समय तो मामला शांत हो गया। आरोप है कि सुबह किशोरी के परिजनों ने कथित आरोपी के घर पर जाकर पथराव किया। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस और कंट्रोल रूम को दी कि गांव में गोली चल गई। सूचना पर थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे तथा दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया। एक पक्ष के मुन्ने, विपिन, मोनू, जोगराज व अनिल तथा दूसरे पक्ष के नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। यदि किसी भी पक्ष की तहरीर न आई, तो कार्रवाई करेगी।
खाकी पर परेशान करने का आरोप
नहटौर। गांव करीमपुर में दो समुदायों के बीच विवाद होने पर भाजपा सांसद ग्रामीणों से जाकर मुलाकात की। ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। इस मामले को लेकर भाजपाई ग्रामीणों के साथ एसपी देहात से मुलाकात कर निर्दोषों का उत्पीड़न रोकने की मांग की है। तीन दिन पूर्व गांव करीमपुर में देवस्थल पर दीपक जलाने जा रही किशोरियों के साथ छेड़छाड़ होने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। दोनों ओर से पथराव हो गया था। पुलिस ने 15 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 11 लोगों का चालान भी कर दिया गया था। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे समुदाय के खिलाफ मात्र औपचारिक कार्रवाई की।