फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास में वसूली, केस दर्ज

Sun, 21 Jun 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुजौली में हो रहे लोहिया आवास आवंटन के मामले में घूसखोरी और पैसा वसूली की शिकायत एक व्यक्ति ने तीन दिन पूर्व मख्यमंत्री से उनके कतर्निया दौरे पर की थी।
विज्ञापन

 इस मामले में मुख्यमंत्री ने केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए थे। उसकी के तहत रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सुजौली में लोहिया आवास आवंटन के नाम पर 30-30 हजार रुपये प्रति व्यक्ति से वसूली किये जाने की शिकायत 16 जून को गांव के लोगों ने कतर्नियाघाट में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री से की थी।
 मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की पूरी बात सुनने के बाद जिलाधिकारी अभय कुमार को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। शिकायतकर्ताओं ने गांव निवासी राधेश्याम, एक पंचायत मित्र व कुछ अन्य लोगों के नाम मुख्यमंत्री के नाम बताए थे। जो आवास आवंटन के लिए पैसा वसूलने का काम करते हैं।
विज्ञापन

यह भी कहा था कि पैसा न मिलने पर सभी ने सूची से नाम हटवाने की धमकी दी है। इस मामले में जिलाधिकारी अभय कुमार ने शनिवार को सुजौली थानाध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव को केस दर्ज करने का आदेश दिया।
सुजौली एसओ ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राधेश्याम के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं।
उन्हें चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आवास के नाम पर खेल खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग अपने बचाव की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें