फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर की बदनीयती से तंग महिला ने किया आत्मदाह

Tue, 22 Dec 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नशे में धुत एक व्यक्ति की बदनीयती से आहत महिला ने सोमवार की रात केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर जान दे दी। इस दौरान महिला की सास व घर की अन्य महिलाएं तमाशबीन बनीं रहीं।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे भाई ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया।

मोतीपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला (35) सोमवार की शाम खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका देवर गुड्डू नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उसने भाभी के साथ अभद्रता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

इस पर महिला ने देवर गुड्डू का हाथ झटकते हुए भागकर अपनी इज्जत बचाई। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। ये सारा तमाशा सास व घर की दो अन्य महिलाएं देखती रहीं।
विज्ञापन


लेकिन किसी ने गुड्डू को ऐसा करने से नहीं रोका। आखिरकार क्षुब्ध महिला ने कुछ देर बाद खुद के ऊपर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। कमरे से धुआं व चीख पुकार होने पर घर में कोहराम मच गया।

ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इस वारदात की      सूचना महिला के भाई राम परवेश को दी। इसके बाद महिला को मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला का पति उत्तराखंड में नौकरी करता है।

वारदात के दौरान महिला का ससुर खेत गया था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंतिम संस्कार करने के बाद मृतका के भाई राम परवेश ने गुड्डू के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें