फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनावे गांव में महिला से झपटा मंगलसूत्र

Tue, 22 Dec 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंदर्क गांव की महिला से एक सिरफिरे ने झपट्टा मार कर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। एकाएक हुई इस वारदात से सन्न महिला ने शोर मचाया, लेकिन मंगलसूत्र लेकर भागने वाला हत्थे नहीं आ सका। पुलिस ने झपटमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैंदर्क गांव निवासी गीता देवी (32) पत्नी भवान सिंह अकेले सोमवार शाम को अपने गांव से रिश्तेदारी में खेतीखान को जा रही थी। पुनावे के पास वह गाड़ी का इंतजार कर रही थी। तभी अकेली खड़ी महिला को देख एक झपटमार ने पीछे से धक्का दिया। गर्दन दबाने के बाद महिला के गले से डेढ़ तोले का मंगलसूत्र छीन लिया। मंगलसूत्र की कीमत करीब 35 हजार रुपये हैं। सकते में आई महिला ने शोर मचाया, लेकिन ग्रामीणों के इकट्ठा होने से पहले झपटमार रफूचक्कर हो चुका था।

पुलिस को फोन से वारदात की ग्रामीणों ने जानकारी दी। चंपावत कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक माधो राम ने मौका मुआयना किया। मंगलवार को तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 394 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरोगा प्रकाश विश्वकर्मा को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें