फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका संग रेप का प्रयास, एक गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। स्कूल से लौटते समय एक शिक्षिका के साथ बाइक सवार दो युवकों ने सिटकहना नहर के पास रेप का प्रयास किया।
विज्ञापन


शिक्षिका के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने एक युवक को दबोचकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

रिसिया के एक विद्यालय में तैनात 35 वर्षीय शिक्षिका मंगलवार को स्कूल गई थी। शाम चार बजे वह पैदल घर लौट रही थी।

शिक्षिका जब सिटकहना गांव के पास गुजरने वाली नहर के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध पर युवक बाइक रोक कर उसे खेत में घसीटने लगे। इस पर शिक्षिका ने शोर मचाते हुए दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी।

शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस पर एक युवक बाइक लेकर भाग गया, जबकि सोनवा थाना क्षेत्र के जुमईपुरवा गांव निवासी मटरू को ग्रामीणों ने दबोचकर जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर थानाध्यक्ष आलोक राव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है जबकि उसके  साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें