फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को अगवा करने की कोशिश

Mon, 27 Jul 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ससुराल में विवाद के बाद मायके में रह रही विवाहिता ने पति और अन्य ससुरालीजनों पर केस दायर किया था। सोमवार को उसी मामले में पेशी थी।
विज्ञापन


विवाहिता अपने मां के साथ पेशी पर कचहरी आई थी। कचहरी में तारीख मिलने के बाद मां-बेटी जब दोपहर में ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थीं तभी दोनों को अगवा करने का प्रयास किया गया।

आसपास के लोग दौड़ पड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पति समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुरवा गांव निवासी गुड़िया का विवाह पांच वर्ष पूर्व रुपईडीहा जैतापुर निवासी अब्दुल पुत्र साकिर से हुआ था।

अनबन के चलते चलते गुड़िया मायके में आकर रहने लगी। उसने ससुराल के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दीवानी कचहरी में केस दायर कर दिया।

सोमवार को उसी केस की पेशी थी। पेशी पर हाजिर होने के लिए गुड़िया अपनी मां सालमा बेगम के साथ बहराइच आई थी।

कचहरी में हाजिर होने के बाद मां-बेटी जब रेलवे स्टेशन जा रही थीं तभी गुड़िया का पति अब्दुल ने अपने पिता साकिर, परिवार के आसिफ, गुड्डू के साथ मां-बेटी को स्टेशन रोड पर घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन मां बेटी को पकड़कर पहले से तैयार ऑटो में धकेल दिया। विरोध करने पर पीटा भी।

ये देख रास्ते से गुजर रहे ठेकेदार पीके सिंह ने अपनी बाइक ऑटो के सामने रोक दी तब तक चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी दौड़ आए।

किसी तरह मां-बेटी को मुक्त कराया गया। ठेकेदार की सूचना पर दरगाह थानाध्यक्ष संजय मिश्रा भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी को थाने लाया गया है।

मां-बेटी ने कोई तहरीर नहीं दी है। ऐसे में आरोपी पति समेत सभी चार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें