ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई पहचान
बहराइच। बहराइच-मैलानी रेल लाइन पर कुड़वा गांव के निकट पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी पर एकत्र हुए आसपास के ग्रामीण मृतक की पहचान नहीं कर सके। मैलानी से बहराइच जाने वाली पैसेंजर मिहींपुरवा रेलवे स्टेशन से एक बजे छूटी।
ट्रेन कुड़वा रेलवे क्रासिंग के निकट कल्लूगौढ़ी गांव के पास पहुंची थी तभी उसकी चपेट में आकर एक युवक कट गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रेन चालक ने सूचना कंट्रोलर को दी। स्टेशन अधीक्षक आरवाई वर्मा ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
मोतीपुर तथा रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच मौके कर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। करीब 30 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।