फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे को घर ले जाने को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर
विज्ञापन


जलालपुर। थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत शिवपाल गांव में शनिवार को मामूली विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गुहार पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, हमलावर मौके से भाग निकले। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को शिवपाल गांव निवासी मयाराम (28) पुत्र रमाशंकर के घर उसके भाई का साला सुल्तानपुर जनपद के कांदीपुर निवासी अंकुर यादव अपने तीन साथियों के साथ बाइक से पहुंचा।
विज्ञापन


उसने मयाराम के घर रहे अपने भांजे बब्लू को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसका भांजा लंबे समय मयाराम के घर रह रहा था। मयाराम ने कहा कि वह बब्लू का चाचा है और वह उसकी ठीक तरीके से देखभाल कर रहा है। इसलिए उसे यहां से नहीं जाने देगा।

इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच अंकुर ने चाकू से मयाराम पर ताबड़तोड़ तीन-चार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल होकर भूमि पर गिर पड़ा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गुहार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मयाराम को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी जलालपुर भेजकर घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक पूछताछ की।

वर्जन:
तहरीर के आधार पर अंकुर व दो अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
-एसएन भगत, एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें