फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रिसिया नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन राजेश निगम को चुनाव प्रचार न करने की रविवार को धमकी दी गई थी। इस मामले में नामजद केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। वहीं निवर्तमान चेयरमैन ने एक पूर्व प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप मढ़े हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान चेयरमैन राजेश निगम को रविवार को रामनिवास नाम के एक व्यक्ति ने फोन कर चुनाव लड़ने पर जानमाल की धमकी दी थी। चुनाव प्रचार बंद करने को भी कहा था। इस पर राजेश ने थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर को अवगत कराया। एसपी के आदेश के बाद जांच शुरू हुई। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि निवर्तमान चेयरमैन की तहरीर पर रामनिवास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उसका फोन की सर्विलांस टीम जांच रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें