फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड निरस्त होने से कार्डधारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राशन कार्ड निरस्त किए जाने से परेशान असवा मोहम्मदपुर गांव के कार्डधारियों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर राहत दिलाने की गुहार लगायी है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने शिवपुर विकास खंड के असवा मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत में 16 लाभार्थियों के राशन कार्ड निरस्त कर 191 अन्य कार्डधारियों के कार्ड में दर्ज यूनिट को कम कर वितरण घटा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से मांग की कि निरस्त कार्डधारियों के राशन कार्ड को पुन: लाभार्थियों की सूची में शामिल कर अन्य कार्डों से घटायी गयी यूनिट को पुन: बढ़ाया जाए। सूची में नाम शामिल न होने के कारण ही कोटेदार आवंटित अनाज नहीं दे रहा है। पीड़ित कार्डधारी मनोरदा, फूलमती, हीरावती, सोनम गौतम, शांती देवी आदि ने सस्ती दर का अनाज न मिल पाने से होने वाली परेशानी तत्काल दूर कराने की मांग भी की।
दूसरी तरफ इस मामले में पूर्ति निरीक्षक लोकमणि भट्ट का कहना है कि राशन कार्ड में दर्ज जिन ग्रामीणों के नाम आधार कार्ड से नहीं मिले हैं उन्हीं के राशन कार्ड सीज कर वितरण को रोका गया है। आधार कार्ड की फीडिंग राशन कार्ड से सत्यापित होने के बाद ही हटाएं गए लाभार्थियों के नाम पुन: राशन कार्ड में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें