फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के सोनारी गांव में मिला बम, हड़कंप

विज्ञापन
नेपाल में जमीन की खोदाई के दौरान में मिला बम। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल के सोनारी गांव में नाले में बम मिलने से हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका में बम देख राहगीर सहम गए और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना पर आननफानन पहुंचे जिला बांके के डीएसपी ने बम को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर अपने कब्जे में ले लिया। जिससे एक बड़ा हादसा टला।
विज्ञापन

नेपाल के पूरब-पश्चिम महेन्द्र राजमार्ग के समीप राप्ती सोनारी गांव में राहगीरों ने गांव के पालिका मार्ग-2 के खैरी नाले के पास सड़क से लगभग 20 मीटर की दूरी पर साकेत बम देखा। बम देखते ही राहगीर तरह-तरह की बात करने लगे और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बम की सूचना तत्काल कोहलपुर जिला बांके के डीएसपी रविंद्र खनाल को दी गई। डीएसपी ने बताया कि बम को निष्क्रिय करने के लिए राझा एयरपोर्ट से सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
साथ ही मौके पर सघन तलाशी की जा रही है। नाले के पास बम किसने रखा, किस उद्देश्य से और किन लोगों ने इसे रखा। इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। सभी तथ्यों की गहनता के साथ जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर अपने कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें