फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। बाइक चोरी के बाद नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शनिवार रात को गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दो और बाइकें बरामद हुईं। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पयागपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह अपने साथ एसआई एसएन यादव को लेकर दलबल के साथ शनिवार रात गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पयागपुर-इकौना मार्ग के नहर पुलिया के पास एक बाइक पर सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया। थानाध्यक्ष को संदेह हुआ तो आ रहे बाइक सवार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और चोरी की बाइक होने की बात बताई।
इस पर पुलिस ने सख्त होकर पूछा तो उसके घर से चोरी की दो और बाइकें बरामद हुईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान गड्डे पासवान निवासी ऐलो पयागपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह बाइक चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर बेचने का काम करता रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें