बहराइच में रविवार को हो रही झमाझम बारिश में वाहनों से गुजरते लोग।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को दिन में निकली तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक बारिश होने लगी। रुक-रुक कर करीब 9.22 मिलीमीटर बरसात हुई। इसके बाद भी उमस से लोग बेहाल रहे।
तराई के मौसम में बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है। रविवार की सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी। इसके बाद तेज गति से हवाएं चलनी शुरु हो गईं। दोपहर बाद अचानक बादलों से बरसात होने लगी। कुछ देर तक रुक-रुक बरसात हुई। शाम को कुछ देर के लिए मूसलाधार बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार करीब 9.22 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई है। इसके बाद भी उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि धान और गन्ने की फसल को बारिश से काफी फायदा पहुंचा है।