गायघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र मोतीपुर के ग्राम कुड़वा निवासी महिला ने सोमवार की देर रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
ग्राम कुड़वा के मजरा खैरनियागौढ़ी निवासी ममता देवी सोमवार को खाना खाकर कमरे में सोने चली गईं थीं। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर सास ने कमरा खोलकर देख तो ममता का शव फंदे से लटक रहा था। गांववालों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला का पति अपने छोटे भाई के साथ एक माह पूर्व बाहर कमाने गया था। महिला की शादी लगभग तीन माह पूर्व ही हुई थी। घर में महिला के साथ उसके सास व ससुर रहते थे।