फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई में मिला घड़ा, मजदूर-ठेकेदार नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर डायट के हॉस्टल निर्माण के दौरान शुक्रवार को हड़कंप मच गया। जेसीबी से नींव खोदते समय चार फीट नीचे घड़ा मिला। इसके बाद मौके से ठेकेदार और मजदूर मय जेसीबी नदारद हो गये। डायट प्राचार्य ने पुलिस को मामले से अवगत कराने के लिए पत्र लिखा है। ठेकेदार की खोजबीन जारी है। लोगों को संदेह है कि घड़े में आभूषण हो सकते हैं।
विज्ञापन

पयागपुर डायट में इन दिनों हॉस्टल का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर जेसीबी से नींव की खोदाई की जा रही थी। इस दौरान एक दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने डायट में सूचना दी कि खोदाई के दौरान चार फीट नीचे एक घड़ा मिला है। घड़े का आधा भाग दिख रहा है और आधा गायब है। घड़ा मिलने के बाद ठेकेदार व मजदूर नदारद हैं। सूचना मिलने के बाद डायट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई शिक्षक तस्दीक करने पहुंचे तो बात सही पाई गई।
डायट प्रशासन ने आशंका जताई है कि घड़े में कुछ खास रहा होगा इसीलिए सभी नदारद हैं। एक लिपिक ने वहां खड़े कुछ लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि घड़ा मिलने के बाद लोग कुछ छिपाते हुए भागे हैं। फिलहाल डायट प्राचार्य उदयराज यादव ने बताया कि सूचना देने के लिए एसएचओ पयागपुर को पत्र लिखा है। वहीं, एसएचओ पयागपुर राजकुमार पांडेय ने बताया कि अभी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें