फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को गोद में उठाकर वार्ड तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मरीज को गोद में लेकर वार्ड में जा रहे युवक की तस्वीर जरा गौर से देखिए। बेपटरी हो रही मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए शायद यह काफी है। स्ट्रेचर न मिलने पर मां को गोद में लेकर जा रहा युवक भले ही पुत्र धर्म निभा रहा है, लेकिन हर वार्ड में स्ट्रेचर से मरीज लाने व ले जाने के लिए तैनात कर्मियों को जरा भी शर्म नहीं आई।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली के बरुहा निवासी तीरथराम की पत्नी विद्यावती को मेडिकल कॉलेज के जनरल मेडिसिन में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार बेड नंबर छह पर चल रहा है। चिकित्सक ने महिला का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए उन्हें वार्ड से रेडियोलॉजी विभाग में ले जाया गया था। अल्ट्रासाउंड के बाद महिला को वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिल सका। चिकित्सा कर्मी मुंह मोड़े रहे। इस दौरान महिला जमीन पर लेटी रही।
काफी समय बीतने के बाद भी जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो विवश होकर दर्द से तड़पती मां को बेटे रामकुमार ने गोद में उठाया और वार्ड की तरफ चल पड़ा। कई बार उसे परेशानी भी हुई, लेकिन मां के लिए तकलीफ सहते हुए भी वह वार्ड में पहुंच गया। इस दौरान चिकित्सक व कर्मी उसे देखते रहे, लेकिन किसी ने स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि वार्ड से गंभीर मरीजों को लाने व ले जाने के लिए कर्मियों की तैनाती है। मरीज को स्ट्रेचर क्यों नहीं मिला और किसने कार्य में लापरवाही बरती इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें