फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल खराब करने वालों पर नजर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। थाना फखरपुर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव प्रसाद चौधरी ने धर्मगुरुओं से बातचीत की। बैठक के दौरान सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की गई। डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया व अन्य तरीकों से माहौल खराब करने वालों पर नजर हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को जनपद में सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई थी। इसी प्रकार आगे भी सहयोग करते रहें। एसपी केशव प्रसाद चौधरी ने कहा कि शरारती तत्वों पर नजर रखें और जानकारी पुलिस को दें। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं ने भी हरसंभव योगदान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कैसरगंज के तहसीलदार शिवप्रसाद यादव, एसओ वेदप्रकाश शर्मा, सीताराम पांडेय, मौलाना सरवर, फारुख खां, जमील, बच्छन खां, लल्लू खां, पेशकार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें