फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल लौटे तीन नागरिक कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा(बहराइच)। भारत के विभिन्न शहरों में काम रहे नेपाली नागरिक अपने देश वापस हो रहे हैं। इनकी नेपाल के सीमावर्ती जिले बांके में कोविड जांच कराई जा रही है। इसी जांच में भारत से काम कर लौट रहे तीन नेपाली नागरिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद से नेपाल में सजगता बढ़ा दी गई है। वहीं, लोगों से मास्क पहनने की अपील की गई है।
विज्ञापन

पड़ोसी देश नेपाल के बांके के कोविड-19 संकट व्यवस्थापन केंद्र के अधिकारी तेज ओली ने बताया कि भारत के विभिन्न शहरों में काम रहे नेपाली कामगार अपने वतन वापस आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर भारत से वापस आ रहे सभी नेपाली कामगारों का कोविड टेस्ट करवाया जा रहा है। जमुनहा चौकी पर स्थापित कोविड जांच सेंटर पर की गई जांच में तीन नेपाली नागरिकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ओली ने बताया कि सोमवार को की गई जांच में नेपाल के दैलेख, प्युठान व जाजरकोट के निवासी तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें