फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान जारी, दो वाहन सीज, दो बसों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डीएम डॉ. दिनेश चंद व एसपी केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान बुधवार को भी जारी रहा। एआरटीओ प्रवर्तन व एआरटीओ प्रशासन द्वारा चलाए गये संयुक्त अभियान में शहर के विभिन्न मार्गों पर जांच कर दो चार पहिया वाहन सीज किए गये। 79 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ की इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन संचालकों व अधोमानक वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने नगर के बस स्टॉप तिराहा, किसान डिग्री कॉलेज, पानी टंकी तिराहा व डिगिहा तिराहे के पास जांच कर दो स्लीपर बसों का चालान किया। ये बसें अधोमानक पाई गईं। इसके बाद किसान डिग्री कॉलेज के पास एक डग्गामार बस को आवश्यक प्रपत्रों के बिना संचालित होते पाया गया जिस पर इसे भी सीज कर दिया गया। जांच के दौरान दो ओवरलोड ट्रकों का भी चालान किया गया। साथ ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी सीज कर दी गई। नगर क्षेत्र में जांच के दौरान 50 दो पहिया वाहन चालकों का बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान किया गया। गलत दिशा में वाहन चलाने व सीट बेल्ट न बांधने पर 25 चार पहिया वाहन चालकों का भी चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि अधोमानक व डग्गामार वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार, पीटीओ महेश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें