फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्लीपर कोच बसों व दो ट्रकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अधोमानक वाहनों के संचालन पर अंकुश के लिए की जा रही कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा है। सोमवार को चार बसों को सीज करने के बाद मंगलवार को भी चलाए गये अभियान में दो स्लीपर कोच बसों, दो ट्रकों व छह ऑटो रिक्शा का चालान किया गया।
विज्ञापन

अधोमानक वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए एआरटीओ प्रवर्तन अभियान चला रहे हैं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच कर कागज व फिटनेस समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की गई। इस दौरान गैर जनपद से आ रही दो स्लीपर कोच बसों का फिटनेस न होने पर चालान किया गया। साथ ही एक ट्रक व एक डीसीएम के ओवरलोड होने पर इनका भी चालान किया गया। जांच के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के परमिट वाले छह ऑटो रिक्शा शहरी क्षेत्र में संचालित होते मिले।
इनका भी चालान कर दिया गया। इसी के साथ 60 दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट न पहनने व तीन वाहनों का गलत दिशा में चलने पर चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि सभी वाहनों का लगभग डेढ़ लाख रुपये का चालान किया गया है। वहीं, भारत-नेपाल के सीमावर्ती कस्बे रुपईडीहा में भी एसडीएम के नेतृत्व में छह वाहनों को अधोमानक मिलने पर सीज कर दिया गया। जांच के दौरान कई लोग अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें