फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चला अभियान, तीन ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय से टिकोरा मोड़ मार्ग तक अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन ट्रकों को ओवरलोडिंग करने पर सीज किया गया। एक ट्रक का चालान किया गया है। अभियान में शामिल एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। ओवरलोड वाहनों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

केडीसी मार्ग पर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर तीन ट्रकों का ओवरलोडिंग की आशंका पर धर्मकांटे पर वजन कराया गया। इसमें ओवरलोडिंग की बात सामने आई। तीनों ट्रकों को सीज कर दिया गया। इसके बाद एक ट्रक को अधोमानक होने पर चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि चारों ट्रकों पर एक लाख 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में एएसपी नगर व टीआई समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें