फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। परमहंस डिग्री कॉलेज के पास दो मोटरसाइकिल सवारों की आपस में टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बहराइच के कल्पीपारा निवासी विक्रम कश्यप अपने दोस्त मो. रेहान निवासी सफदरगंज, बाराबंकी के साथ मोटरसाइकिल से कैसरगंज से जरवल की ओर जा रहे थे तभी परमहंस डिग्री कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार से टकरा गये। जब तक दोनों संभल पाते तब तक पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई और उसका दोस्त रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कैसरगंज में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें