फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बांके में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल के बांके में निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी रही। मुख्य चुनाव अधिकारी खडानंद तिवारी ने बताया कि जिले की सभी आठ स्थानीय नगरपालिकाओं के 136 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक जारी रहा। सभी मतदान केंद्रों पर करीब 70 फीसदी मतदान की संभावना व्यक्त की जा रही है। मतदान के बाद बांके के सभी आठ नगरपालिका केंद्रों पर मतपेटियां पहुंचेंगी। इसके बाद सर्वदलीय सहमति के आधार पर मतगणना का कार्य शुरू होगा। वहीं, मतदान के दौरान शुक्रवार को भी दोनों देशों के बीच लोगों के आवागमन पर रोक लगी रही जिससे सीमा क्षेत्र में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। नेपाली अधिकारियों ने बताया कि रात 12 बजे से दोनों देशों के बीच सीमा खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें