खैरीघाट (बहराइच)। तहसील महसी अंतर्गत ग्राम धर्मकुंडा निवासी एक युवक मजदूरी करने तिरुपति बालाजी गया था। वहां सोमवार को मार्ग दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन युवक का शव लेने तिरुपति बालाजी रवाना हो गए हैं।
ग्राम धर्मकुंडा निवासी 23 वर्षीय युवक लवकुश सिंह लगभग दो माह पूर्व मजदूरी करने तिरुपति बालाजी गया था। वहां एक फर्म में वह कार्य कर रहा था। बीते सोमवार को किसी कार्य से वह बाइक से रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल युवक को पुलिस की सहायता से अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजन युवक का शव लेने तिरुपति बालाजी रवाना हो गए हैं।