फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटेभर धू-धूकर जलते रहे तार, मच गई भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(बहराइच) नवाबगंज कस्बे के घंटाघर चौक पर बुधवार रात बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे तार धू-धूकर जलने लगे। अचानक आग लगने से चौराहे पर अफरातरफरी का माहौल बन गया। लोगों इधर-उधर भागने लगे। वहीं, कई लोगों को जर्जर तारों को लेकर बिजली विभाग को कोसते सुना गया।
विज्ञापन

नवाबगंज के घंटाघर चौक पर रात आठ बजे सब कुछ सामान्य था। नमाज का समय होने से चौराहे पर रोजेदारों व नमाजियों की भारी भीड़ जमा थी कि अचानक चौराहे पर लगे बिजली के पोल के तार शॉर्ट सर्किट से जलने लगे। धू-धूकर जलते तारों को देखकर चौराहे पर अफरातफरी मच गई। सभी लोग अनहोनी के डर से सहम गए और इधर-उधर भागने लगे।
लगभग एक घंटे तक तार जलते रहे और चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा। एक घंटे बाद लाइनमैन की सूचना पर पावर हाउस से बिजली काटी गई जिसके बाद लपटें शांत हुईं। आसपास के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई तार जर्जर हैं जिसके चलते विद्युत व्यवस्था बदहाल रहती है और आए दिन कहीं न कहीं शॉर्ट सर्किट से आग लगती रहती है। लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद भी विभागीय लापरवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें