बहराइच। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटवाने को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलेभर में 1750 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए गए हैं जबकि 250 धार्मिक स्थलों पर आवाज धीमी कराई गई है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने 350 धर्मगुरुओं से वार्ता भी की है। थानों पर बैठक कर लोगों से अपील की जा रही है कि नियमों का पालन करें।
धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर उतरवाने का सिलसिला जारी है। जिलेभर में धार्मिक स्थलों पर लगे 1750 लाउडस्पीकर हटवाए गए हैं जबकि 250 धार्मिक स्थलों पर आवाज धीमी कराई गई है। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि नियमों को समझाने व पालन कराने की अपील करने के लिए 350 धर्मगुरुओं से वार्ता भी की गई है। थानों पर भी बैठक का आयोजन कर धर्मगुरुओं को नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। एसपी ने बताया कि कई जगह लोगों ने खुद ही लाउडस्पीकर उतार लिया। एसपी ने बताया कि नियमों का पालन करने के लिए सभी से अपील की गई है। उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।