फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ के निरीक्षण में अव्यवस्थाओं के साथ शिक्षिकाएं भी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। खंड शिक्षा अधिकारी, शिवपुर ने शनिवार को बेहड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं। विद्यालय से शिक्षिकाएं भी बिना अवकाश के नदारद मिलीं। निरीक्षण के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव प्रसाद यादव ने बेहड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौराप आवासीय बालिका विद्यालय में विभिन्न खामियां नजर आईं। यहां तैनात शिक्षिका पूनम देवी व ज्ञानू देवी बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं। वाटर फिल्टर मशीन भी यहां खराब हालत में मिली। कंप्यूटर सेट खराब होने के कारण बायोमीट्रिक मशीन संचालित होते नहीं पाई गई। छात्राओं के सोने के कमरे में आठ पंखे व कक्ष संख्या एक तथा रसोई में भी एक-एक पंखा खराब पाया गया। निरीक्षण में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चौपट दिखाई दी।
इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए बीएसए को पत्र लिखा। इसके बाद उन्होंने परिसर में ही संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा का निरीक्षण किया। यहां अनुदेशक संगीता गुप्ता व शैलेंद्र शुक्ला बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। सिर्फ प्रधानाचार्य गया प्रसाद के सहारे विद्यालय संचालित होते मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिन-जिन बिंदुओं पर कमियां मिली हैं। उन बिंदुओं पर बीएसए को पत्र भेजा जा रहा है। शीघ्र ही व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें