फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ठिकाना गांव में बाइक न देने से नाराज युवक ने अपने ही नाना को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या की सूचना पर सीओ सिटी व देहात कोतवाल ने भी घटनास्थल का दौरा कर पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ठिकाना गांव निवासी उमेश पांडेय उर्फ साजन के नाना का घर भी थोड़ी दूर पर स्थित है। बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम युवक अपने 65 वर्षीय नाना रामकुमार के घर पहुंचा और बाइक मांगने लगा। नाना ने बाइक देने से इंकार कर दिया।
यह बात युवक को नागवार गुजरी और वह आग बबूला हो उठा। आरोप है कि पास में रखी लाठी से युवक ने नाना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी विनय द्विवेदी व देहात कोतवाल राजनाथ सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि युवक जब नाना से बाइक मांगने आया था तो नशे में था इसीलिए उसे बाइक देने से इंकार कर दिया गया था। यह किसी को नहीं पता था कि कुछ ही पल में अपने ही नाना की जान ले लेगा। जानकारी मिली तो घटनास्थल पर गया था। परिजनों से वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली गई। तत्काल देहात कोतवाल को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन

- विनय द्विवेदी, सीओ सिटी, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें