फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कूष्मांडा के जयकारों से गूंजे देवी मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को मां कूष्मांडा की आराधना के लिए देवी मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण मंदिरों में काफी कम संख्या में ही लोग जा रहे थे। अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद प्रतिदिन सुबह से शाम तक श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए देवी मंदिरा में जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की आराधना के लिए सुबह से ही नगर के संहारिणी माता मंदिर व मरी माता मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में घंटे, नगाड़े व शंख की ध्वनि के बीच श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते नजर आये। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से मंदिरों में पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण मंदिरों में श्रद्धालु काफी सीमित संख्या में ही आ रहे थे। इस बार कोरोना संक्रमण के कम होने पर प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ रहे हैं। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें