फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मतदान अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। 27 फरवरी को संपन्न हुए विधानसभा चुनावों को कराने के लिए प्रशिक्षित करीब चार सौ कार्मिकों पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। आरोप है कि करीब 400 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय 26 फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होते समय अनुपस्थित पाए गए थे। अचानक बिना बताए गायब रहने वाले ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्रवाई करने से पहले कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कार्रवाई की जद में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय हैं। डीएम के निर्देश पर विभिन्न विभागों से अनुपस्थित रहने वाले अफसरों और कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी। ऐसे चार सौ कार्मिक पाए गए हैं जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई की तैयारी होने की सूचना पर विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।
अफसरों के मुताबिक, जिन कार्मिकों ने पहले से पर्याप्त आधार बताए हैं उनकी भी जांच कराई जाएगी। जिनका आधार सही पाया जाएगा उनको छोड़ दिया जाएगा, लेकिन बाकी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की जद में अधिकतर शिक्षा विभाग के हैं। इसके बाद विद्युत और अन्य विभागों के कार्मिक हैं। मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी ने सभी नोटिसों पर हस्ताक्षर कर भेज दिया है। कारण बताओ नोटिस भेजने के लिए विकास भवन में कई कर्मचारियों को लगाया गया है। कार्रवाई करने के लिए सबकी पत्रावलियां तैयारी की गई हैं।
विज्ञापन

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 124 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। पोलिंग पार्टियों के रवाना होते समय ये सभी अनुपस्थित थे। नोटिस भेजा जा रहा है। दोष सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें