फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच झोपड़ियां जलकर राख, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी(बहराइच)। ककरहिया गांव में मंगलवार दोपहर फूस की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अग्निकांड में पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो गया था। दो भैंस भी झुलस गईं।
विज्ञापन

महसी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोहरवा के मजरा ककरहिया गांव निवासी रामलखन पुत्र रामेश्वर, दिलेराम पुत्र रामेश्वर, छोटे पुत्र रामेश्वर, शिव कुमार पुत्र कृपाराम व अशोक पुत्र कृपाराम की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में रामलखन व दिलेराम की एक-एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। भैंस के इलाज के लिए ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय बौंडी को सूचना दी है। भीषण अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। अग्निकांड की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल रिजवान अहमद ने घटनास्थल का मुआयना किया। ग्राम प्रधान राजू शुक्ला ने बताया कि अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया है। सभी अग्निकांड पीड़ितों को तिरपाल व अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें