नानपारा (बहराइच)। पकरा देवरिया गांव में ग्राम प्रधान के बेटे ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे से लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरा देवरिया की ग्राम प्रधान मीना देवी हैं।
ग्राम प्रधान के पुत्र आशीष कुमार ने रविवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार भोर में हुई। बेटे का शव फंदे से लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या करने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि आशीष के एक पुत्र और एक पुत्री है। नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है।