फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में रेजीडेंट की बर्खास्तगी का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में दो चिकित्सकों के बीच हुए मारपीट के विवाद में प्राचार्य ने जूनियर रेजीडेंट के विरुद्ध बर्खास्तगी की संस्तुति कर दी है। वहीं, जूनियर रेजीडेंट ने खुद को पीड़ित व निर्दोष बताते हुए डीएम से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने व न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग में लगभग तीन माह पूर्व जूनियर रेजीडेंट के पद पर डॉ. आनंद गुप्ता की नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति के कुछ दिन बाद से ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशीष अग्रवाल से उनकी तनातनी चल रही थी। डॉ. आनंद गुप्ता ने अपना विभाग बदलने के लिए प्रभारी प्रोफेसर को प्रार्थना पत्र भी दिया था जिस पर उन्होंने संस्तुति प्रदानकर प्राचार्य को लेटर भेज दिया था। गुरुवार को डॉ. आनंद गुप्ता प्राचार्य से मिलने मेडिकल कॉलेज आए थे। वहीं, डॉ. आशीष अग्रवाल से उनका विवाद हो गया। दोनों चिकित्सकों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी।
प्राचार्य ने जानकारी होने पर डॉ. आनंद गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। अब प्राचार्य ने डॉ. आनंद गुप्ता के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए भी संस्तुति प्रदान कर दी है। वहीं, डॉ. आनंद गुप्ता का कहना है कि एसोसिएट प्रोफेसर ने उनका रिन्यूअल करने के नाम पर धन की मांग की थी। असमर्थता व्यक्त करने पर मारपीट की गई। बिना उनका पक्ष जाने प्राचार्य ने भी कार्रवाई कर दी। वहीं, प्राचार्य डॉ. एके साहनी ने मारपीट की घटना में शामिल एसोसिएट प्रोफेसर की जांच कराने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें