फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पड़ोसी देश नेपाल की पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। युवक भारतीय सीमा से नेपाल में प्रवेश कर रहा था। युवक को गिरफ्तार कर नेपाली पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में दोनों देशों के सुरक्षा बलों की ओर से आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। शनिवार देर शाम एक युवक भारतीय क्षेत्र से नेपाली सीमा में प्रवेश कर रहा था। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखकर नेपालगंज की जमुनहा पुलिस चौकी पर नेपाली पुलिस के जवानों ने रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली दवाओं के आठ सौ कैप्सूल बरामद हुए। इस पर नेपाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस कार्यालय बांके के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान विकास बिक निवासी तुलसीपुर, नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें