फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय के मांस के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलगाय के मांस के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

- चार बाइक, कार बरामद व डीबीबीएल गन बरामद
फोटो 08 में है।
संवाद न्यूज एजेंसी
महसी (बहराइच)। नीलगाय का वध कर मांच बेचने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बौंडी पुलिस ने नीलगाय के मांस के साथ पांच लोगों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से डीबीबीएल गन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद बाइक व कार सीज कर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने थानाध्यक्षों को अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। एएसपी ग्रामीण के निर्देश पर बौंडी थानाध्यक्ष रामदवन मौर्य ने मुखबिरों का जाल बिछाया। थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि कई लोग नीलगाय का शिकार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष दलबल के साथ भौरी गांव पहुंचे। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि टीम के पहुंचने पर नीलगाय का शिकार कर मांस बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के बड़ीहाट मोहल्ला निवासी फुजैल अहमद, दीवानी कचेहरी खत्रीपुरा मोहल्ला निवासी सुलेमान बेग व बौंडी थाना क्षेत्र के अलीपुर दरौना निवासी मकबूल, इरशाद अहमद और रोजन अली के रूप में हुई। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि एक बड़ा चाकू, दो छोटे चाकू, एक कार, चार बाइक, एक डीबीबीएल गन, पांच जिंदा कारतूस, दो खोखे व छह मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामद सामान सीज कर दिया गया है। एएसपी ग्रामीण, अशोक कुमार ने बताया कि बौंडी पुलिस ने नीलगाय का शिकार कर बेचने वालों को दबोचा है। पकड़े गए लोग नीलगाय को मारने के बाद मांस को बेचने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपियों से और पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें