फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने से ताक पर अफसरों का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। विकास खंड क्षेत्र जरवल की ग्राम सभा तपेसिपाह में हुए विकास कार्यों का ब्योरा न देना यह दर्शाता है कि गांव में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। 27 अगस्त] 2021 को उपनिदेशक पंचायत द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार इस गांव के ग्राम विकास अधिकारी से अभिलेख मांगे जा रहे हैं। सातवां महीना बीतने को है अभी तक ग्राम विकास अधिकारी ने अभिलेख उच्चाधिकारियों को नहीं सौंपा है। हालात यह है कि विभागीय अधिकारियों ने अभिलेख के लिए अंतिम नोटिस भेजा है। अभिलेख न देने पर ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक पंचायती राज ने 27 अगस्त 2021 को जरवल स्थित इस गांव का औचक निरीक्षण कर योजनाओं की हकीकत परखी थी। पता चला कि यहां पर मनमाने ढंग से कार्य कराया गया और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की जबरदस्त अवहेलना की गई। यहां के ग्राम विकास अधिकारी राजेश सेन को आरोपी मानते हुए समस्त विकास कार्यों के जांच के आदेश दिए गए। विगत सात महीने से जांच के लिए लगातार राजेश सेन से अभिलेख मांगे जा रहे हैं, लेकिन राजेश सेन अभिलेख नहीं मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें