फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से लेकर चौक-चौराहों तक लोगों में दिखी उत्सुकता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कौन प्रत्याशी बढ़त बना रहा है और कौन पीछे जा रहा है यह जानने के लिए मतगणना शुरू होने के साथ ही चौक-चौराहों पर लोग एक-दूसरे से जानकारी लेेते नजर आए। साथ ही विधानसभा चुनाव में कौन सी पार्टी विजय पताका फहराने वाली है और कौन पराजय का सामना करेगी यह जानने के लिए लोग घरों व दुकानों पर टीवी सेटों पर नजरें गड़ाए रहे। पूरे दिन मोबाइल पर भी लोग मतगणना की अपडेट जानने के लिए जुटे रहे। मतगणना शुरू होने से लेकर परिणाम घोषित होने तक लगभग सभी स्थानों पर यही दृश्य देखने को मिला।
विज्ञापन

जनपद में पांचवें चरण के तहत मतदान होने के बाद लोगों को मतगणना का बेसब्री से इंतजार था। गुरुवार को मतगणना शुरू होते ही लोगों में प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की होड़ मची रही। बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर लोग एक-दूसरे से अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों पर चर्चा करते नजर आए। नगर के मुख्य बाजार स्थित घंटाघर, छोटी बाजार व रोडवेज समेत सभी स्थानों पर लोग एक-दूसरे से जानकारी प्राप्त करते रहे।
घरों व दुकानों में भी लोग टीवी सेटों पर नजरें गड़ाए रहे और चुनावी चर्चा में मशगूल नजर आए। हालांकि, दोपहर बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने की संभावना दिखने पर मतों के ध्रुवीकरण को लेकर चर्चा शुरू हो गई। वहीं, मतगणना स्थल के आसपास काफी दूर तक बैरियर लगे होने के कारण लोग मतगणना स्थल तक तो नहीं पहुंच पाए, लेकिन बैरियर के बाहर भारी संख्या में लोग परिणाम जानने को लेकर सुबह से शाम तक जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें