फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने की गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विधानसभा चुनाव के तहत आज होने वाली मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए सुरक्षा के कड़े उपाय किए जा रहे हैं। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार की शाम सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के जवानों ने सघन गश्त की। एसएसबी व पुलिस जवानों ने मतगणना वाले दिन दोनों देशों के मध्य अराजक तत्वों के आवागमन पर रोक लगाने के कड़े प्रबंध किए हैं। यह जानकारी एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव के परिणामों को लेकर क्षेत्र में शांति सुरक्षा व नागरिकों में भयमुक्त माहौल बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी के साथ मिलकर गश्त की जा रही है। गुरुवार को होने वाली मतगणना के दौरान समाज में निर्भयता का संदेश देने व दोनों देशों के मध्य अराजक तत्वों व तस्करों के आवागमन पर अंकुश लगाने के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच 927, स्टेशन रोड, रामलीला चौराहा, चकियारोड, नई बस्ती, पचपकरी, पूर्वी गांव सहजना, केवलपुर, जैतापुर, बाबागंज, चरदा व जमोघ का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें