फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली हाथियों ने रौंदी पांच बीघा फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में नेपाली हाथियों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को भी नेपाल हाथियों ने जंगल की सीमा से सटे खेतों में लगी किसानों की पांच बीघा फसल नष्ट कर दी। दिन में ही हाथियों के झुंड को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने पटाखे दागकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के जमुनिहा गांव में बृहस्पतिवार को जंगल से निकलकर आए हाथियों के झुंड ने किसान राजिंदर व दयाराम के खेत में घुसकर उनकी लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल रौंद दी। ग्रामीणों ने हांका लगाकर हाथियों को वहां से भगाने की कोशिश की। इस पर हाथी चिंघाड़ने लगे। इससे ग्रामीणों में काफी दहशत फैल गई। उन्होंने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर रेंज अधिकारी रामकुमार व वन दारोगा अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने पटाखे दगाकर ग्रामीणों की सहायता से हांका लगाते हुए हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें