फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम खुद को समझ रहे हैं दिल्ली का बादशाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा/परसा। देश के प्रधानमंत्री अहंकार में चूर हैं। वह खुद को दिल्ली का बादशाह समझने लगे हैं। मुस्लिम अल्पसंख्यकों के लिए देश व प्रदेश की सरकारों ने कुछ नहीं किया। मुस्लिम अल्पसंख्यकों को डराकर उनका वोट हासिल करते रहे हैं। ये बातें एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी जनसभा में कही।
विज्ञापन

शहर के गेंदघर व नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मजलिस एत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि देश के पीएम अहंकार में हैं। खुद को न ही पीएम समझ रहे हैं और न ही चौकीदार। वह खुद को दिल्ली का बादशाह समझ रहे हैं। आवैसी ने जनता की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप सभी चिलचिलाती धूप में अपना कीमती वोट देकर सदन तक भेजते हैं। यह आप हम पर अहसान करते हैं ताकि हम आपके हक की लड़ाई लड़ें, लेकिन पीएम समझ रहे हैं कि वह बादशाह बन चुके हैं।
उन्होंने कहा कि मैं नही चाहता कि योगी प्रदेश के मुख्यमंत्री और मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें, लेकिन योगी-मोदी को हराने की जिम्मेदारी ओवैसी की अकेले नहीं है। इनको हराने की जिम्मेदारी राहुल, अखिलेश व मायावती की भी है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक मीडिया चैनल ने सपा मुखिया से सवाल करते हुए पूछा कि कर्नाटक में हिजाब का मसला चल रहा है, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे। अखिलेश ने मीडिया चैनल के रिपोर्टर से कहा कि सुनाई नहीं दे रहा है। रिपोर्टर ने पूछा कि मुस्लिम वोट के बारे में क्या कहना चाहेंगे, इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली। ओवैसी ने कहा कि जो शख्स आपके बारे में कोई राय नहीं दे सकता वह आपका कैसा हमदर्द है। वह डरते हैं कि अगर कुछ बोल दिया तो वहां के वोट नहीं मिलेंगे। नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अब बाबू सिंह कुशवाहा और ओवैसी मिल गए हैं। हम दोनों के साथ जनता मिल गई तो जालिमों को हिला दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, हाजी इलियास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परसा (बहराइच)। जरवल कस्बा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के पास घोबीघाट मैदान पर भी कैसरगंज से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आवैसी ने महंगाई पर वार किया। कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। तंज कसते हुए कहा कि सपा अल्पसंख्यक वोटों को अपने घर का कैदी समझती है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने यहां से मुस्लिम का टिकट काटकर अपनी बिरादरी के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया जो अल्पसंख्यक समुदाय का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ट्रिपल तलाक कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं की दशा और भी खराब कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें