फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत तीन की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया/खैरीघाट (बहराइच)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के थैलिया गांव के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक मृतक की पहचान 30 वर्षीय आलम पुत्र सैमुलअदा निवासी चंपारन राज्य बिहार के रुप में हुई, जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, दूसरी ओर बहराइच-नानपारा हाईवे पर रिसिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार 50 वर्षीय शकीना पत्नी इस्माइल की मौत हो गई, जबकि 26 वर्षीय नफीस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें