फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकासखंड विशेश्वरगंज अंतर्गत खरिहा गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा उठने पर परिजन एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में तैनात मेडिकल टेक्नीशियन ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

खरिहा गांव निवासी जगदीश कुमार अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति देवी को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ला रहे थे। रास्ते में गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने लगी। इस पर एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राना सिंह ने अपने सहयोगी शशि भूषण मिश्रा के सहयोग से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें