फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लूट की सूचना पर पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के कुछ युवकों ने बीती रात पुलिस को लूट की सूचना दी। लूट की सूचना पर पुलिस हलकान रही। गहनता से जांच करने पर पता चला कि पुलिस को दी गई सूचना फर्जी है। पुलिस ने पांचों युवकों का मेडिकल कराकर उनका चालान कर दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के घसियारीपुरा मोहल्ला निवासी आशुतोष, अनिल वर्मा, अंकित कुमार, नरेंद्र चौधरी व नितेश मंगलवार देर रात संघारिणी मंदिर के आसपास मौजूद थे। इन लोगों ने डायल 112 को सूचना दी कि उनके साथ लूट हो गई।
विज्ञापन

लूट की सूचना पर डायल 112 व नगर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि जब युवकों से घटना के बारे में पूछताछ शुरू की गई तो वे सही जानकारी ही नहीं दे पा रहे थे। मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि युवक शराब के नशे में थे और फर्जी सूचना पुलिस को दी। नगर कोतवाल ने बताया कि सभी युवकों का मेडिकल परीक्षण कराकर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें