फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

114 कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बुधवार को रिकॉर्ड 114 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। हालांकि संतोषजनक बात यह रही कि बुधवार को 55 ने संक्रमण को मात भी दी। सीएमओ कार्यालय के सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि बुधवार को 1981 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 114 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

अभी 1158 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। होम आइसोलेशन में रखे गए 55 संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी है। इनका होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। जिले में वर्तमान में 439 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें आधे से अधिक संक्रमित शहर व कस्बों के निवासी हैं।
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज में 280 बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही कैसरगंज सीएचसी में 50 बेड का वार्ड बनाया गया है, लेकिन जिले में अब तक मिले संक्रमितों में मात्र तीन को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शेष को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। सीएमओ कार्यालय के सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि एल-2 वार्ड में बस एहतियात के तौर पर तीन मरीजों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें